Category: Punjab

  • धान आमद-खरीद में संगरूर नंबर वन, लिफ्टिंग में पटियाला अव्वल

    धान आमद-खरीद में संगरूर नंबर वन, लिफ्टिंग में पटियाला अव्वल

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सुचारू और निर्बाध खरीद सीज़न सुनिश्चित करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए मंडियों में एक ठोस प्रणाली लागू की है। धान की आमद के संबंध में 11 नवंबर तक मंडियों में कुल 153.76 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हुई, जिसमें से 152.69 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो 99 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, खरीदी गई फसल में से 138.54 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है, जो 90 प्रतिशत से अधिक है।

    आंकड़ों के अनुसार, संगरूर जिले ने 13.30 लाख मीट्रिक टन धान की आमद और 13.28 लाख मीट्रिक टन खरीद के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बठिंडा ने 13.03 लाख मीट्रिक टन आमद के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि पटियाला जिला तीसरे स्थान पर है। लिफ्टिंग के मामले में पटियाला अब तक 10.87 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग के साथ पहले स्थान पर है। संगरूर 10.83 लाख मीट्रिक टन के साथ दूसरे और बठिंडा 10.70 लाख मीट्रिक टन लिफ्टिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • बटाला में भगवाणपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    बटाला में भगवाणपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    बटाला: गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जग्गू भगवाणपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी उजागर नगर, बटाला के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक जिगाना पिस्तौल मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस सहित, और एक .30 बोर पिस्तौल दो मैगज़ीन तथा 13 जिंदा कारतूस सहित शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहा था।

    ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी ए.जी.टी.एफ. राजन परमींदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बटाला के 60-फुट कादियां रोड के टी-पॉइंट से आरोपी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरलव उर्फ लव रंधावा का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह असला एक्ट, चोरी, ठगी के मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

  • पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी: सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 ग्लॉक पिस्तौल समेत 2 गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी: सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 ग्लॉक पिस्तौल समेत 2 गिरफ्तार

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस ने राज्य में सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फिरोजपुर पुलिस द्वारा एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें दो तस्करों, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, को दबोचा गया।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विक्रमजीत ने एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संबंध होने की बात कबूल की। उसके इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने दो अतिरिक्त ग्लॉक पिस्तौल भी जब्त कीं।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता की जानकारी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने पोस्ट किया, “एक खुफिया जानकारी के आधार पर, फिरोजपुर पुलिस ने एक सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, को गिरफ्तार किया।”

    डीजीपी ने आगे बताया कि आरोपी विक्रमजीत सिंह अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संपर्क में था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय संपर्कों को इन हथियारों की सप्लाई करता था।

    फिरोजपुर पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क ड्रोन और अन्य साधनों का इस्तेमाल कर हथियारों को सीमा पार से भारत ला रहा था। इस गिरफ्तारी से एक पुराने मामले का भी सुराग मिला है। विक्रमजीत के बयान से पता चला है कि इसी सीमा पार नेटवर्क से एके-47 राइफल की खरीद से जुड़ा एक पुराना केस भी सामने आया है।

    पुलिस अब आरोपियों से जब्त डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन और लैपटॉप का तकनीकी विश्लेषण कर रही है, ताकि इस गिरोह की पूरी आपूर्ति श्रृंखला का पर्दाफाश किया जा सके। इस जांच का उद्देश्य विदेशी संचालकों, पाकिस्तानी हैंडलरों और उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करना है। पुलिस इस पूरी चेन को तोड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर रही है।

  • लाल किला ब्लास्ट के बाद पंजाब में रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    लाल किला ब्लास्ट के बाद पंजाब में रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    चंडीगढ़: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक ब्लास्ट के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है।

    पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों (CP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य भर के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    अलर्ट के बाद, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध लोगों की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

    इस घटना का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला है। हिमाचल के DGP अशोक तिवारी ने राज्य में अलर्ट जारी करते हुए बॉर्डर एरिया पर पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    DGP ने सभी जिलों के SP को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन निर्देशों के बाद, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की बॉर्डर एरिया पर सघन जांच की जा रही है। खासकर संदिग्ध लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाने को कह दिया गया है। DGP के निर्देशों पर सभी थाना प्रमुख और चौकी इंचार्ज अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

  • ‘इसे लिया तो इबादत खत्म हो जाएगी’, पंजाबी सिंगर ने लौटाया 10 लाख का सोने का कड़ा

    ‘इसे लिया तो इबादत खत्म हो जाएगी’, पंजाबी सिंगर ने लौटाया 10 लाख का सोने का कड़ा

    लुधियाना: पंजाबी सिंगर काशीनाथ गोल्ड अपनी गायकी के साथ-साथ अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। लुधियाना में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक प्रशंसक द्वारा दिया गया 10 तोले (करीब 10 लाख रुपये) का सोने का कड़ा मंच से ही लौटा दिया।

    यह घटना शनिवार रात लुधियाना के बाबा जीवन सिंह नगर की गली नंबर-1 में हुई, जहाँ जय मां अंबे क्लब द्वारा एक जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने सिंगर काशीनाथ को यह सोने का कड़ा भेंट किया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कड़े को हाथ में लेते ही सिंगर काशीनाथ ने कहा, ये तो सोने का कड़ा है। 10 तोले से कम का नहीं है, 10 लाख इसकी कीमत होगी। मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता।

    उन्होंने कड़ा लौटाने की वजह बताते हुए कहा, अगर मैंने इसे लिया तो गुरुओं-पीरों से ली शिक्षा खत्म हो जाएगी। अगर इससे प्यार हो गया तो मेरी इबादत ही खत्म हो जाएगी।

    सिंगर ने अंत में कड़ा भेंट करने वाले व्यक्ति से कहा, आपने मेरे सिर पर हाथ रख दिया, इतना ही बहुत है। जिंदा रहे तो बार-बार मिलेंगे, मर गए तो हरिद्वार मिलेंगे।

    आपको बता दें कि सिंगर काशीनाथ गोल्ड मूल रूप से हरियाणा के कैथल में जन्मे हैं, लेकिन इस वक्त वह मोहाली में रहते हैं। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 10 lakhs

  • 16 साल से खरीद रहे थे टिकट, अब चमका नसीब, PSPCL में ऑपरेटर जसविंदर बने करोड़पति

    16 साल से खरीद रहे थे टिकट, अब चमका नसीब, PSPCL में ऑपरेटर जसविंदर बने करोड़पति

    डेराबस्सी: डेराबस्सी की केमिकल कंपनी पीसीसीपीएल में ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले जसविंदर सिंह की किस्मत इस बार सचमुच चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी के डियर दिवाली बंपर ड्रॉ में उन्होंने एक करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है। अंबाला जिले के रायवाली के पास स्थित समरू गाँव निवासी जसविंदर करीब 15-16 सालों से लॉटरी खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से वे अपने साथी इरफान अली से टिकट मंगवाते हैं।

    इस बार भी उन्होंने 10 अक्टूबर को दो टिकट मंगवाए थे, 31 अक्टूबर को निकले इस ड्रॉ का परिणाम देखने के बाद जसविंदर के हाथ-पैर कांप गए जब उन्हें पता चला कि उनका नंबर भी शामिल है। जसविंदर की पत्नी करमजीत कौर को पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन विक्रेता से पुष्टि होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह टिकट डेराबस्सी के रामलीला मैदान के पास स्थित विक्की लॉटरी सेंटर से खरीदा गया था। जसविंदर ने अपने बुआ के बेटे, जो पंजाब पुलिस में हैं, के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-33 स्थित लॉटरी कार्यालय में दस्तावेज जमा कराए।इनामी घोषणा के बाद वे परिवार सहित श्री दरबार साहिब अमृतसर और अन्य धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने गए।

    जसविंदर का कहना है कि यह सब ईश्वर की कृपा से हुआ है। वे इस धनराशि से बच्चों की शिक्षा, धार्मिक स्थलों पर सेवादान और समाजसेवा पर खर्च करेंगे। उन्होंने यह भी निर्णय लिया है कि वे अपनी इनामी राशि का एक हिस्सा अपने साथी इरफान अली को देंगे, जो सालों से उनके लिए टिकट लाते रहे हैं।

  • पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट ऑडिट के बाद बड़ी कंपनियों को भेजे नोटिस, राज्य में ज़मीनी कार्रवाई के निर्देश

    पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट ऑडिट के बाद बड़ी कंपनियों को भेजे नोटिस, राज्य में ज़मीनी कार्रवाई के निर्देश

    चंडीगढ़: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वालों की जवाबदेही तय करने और ज़मीनी स्तर पर सख्ती से पालन करवाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने उन 14 बड़ी कंपनियों को समन भेजा है जो मुश्किल से रीसायकल होने वाले प्लास्टिक कचरे के लिए ज़िम्मेदार हैं।

    बोर्ड ने इन कंपनियों को स्पष्ट और समयबद्ध रणनीति पेश करने को कहा है ताकि उपभोक्ताओं को इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक पैकेजिंग वापस करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    बोर्ड की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने कहा कि किसी भी कंपनी को पंजाब में प्रदूषण फैलाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इन कंपनियों को जवाबदेह ठहराएंगे और अपने सभी शहरों को साफ-सुथरा बनाएंगे। यह कदम भारत में पहली बार किए गए प्लास्टिक वेस्ट ब्रांड ऑडिट के बाद उठाया गया है।

    पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला—इन छह शहरों में प्लास्टिक वेस्ट ब्रांड ऑडिट 2025 किया। इस अध्ययन में अलग-अलग इलाकों से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर यह पता लगाया गया कि कौन-सी कंपनियाँ सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा पैदा कर रही हैं।

    अध्ययन के दौरान 6,991 किलोग्राम नगर निगम कचरे में से 613 किलोग्राम प्लास्टिक पाया गया। नतीजों से पता चला कि इनमें से 88% प्लास्टिक रीसायकल करना बेहद मुश्किल है।

    ब्रांडवार विश्लेषण में पाया गया कि 11,810 प्लास्टिक पैकेटों में से लगभग 59% गैर-रीसायकल कचरे के लिए सिर्फ 14 बड़ी कंपनियाँ ज़िम्मेदार थीं।

    बोर्ड ने यह भी नोट किया कि कुछ कंपनियाँ अपने EPR लक्ष्यों (Extended Producer Responsibility) को पूरा करने के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर रही हैं या अपनी ज़िम्मेदारी दूसरे राज्यों पर डाल रही हैं, जिससे पंजाब का प्रदूषण संकट और बढ़ रहा है।

    बोर्ड ने कहा कि वह पंजाब को साफ-सुथरा और प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए निगरानी, सख्त अमल और उद्योगों के साथ सहयोग जारी रखेगा।

  • तरनतारन उपचुनाव में करीब 60.95 प्रतिशत मतदान, AAP के फेवर में वोटिंग परसेंट

    तरनतारन उपचुनाव में करीब 60.95 प्रतिशत मतदान, AAP के फेवर में वोटिंग परसेंट

    तरनतारन: पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। इस सीट पर करीब 60.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

    2022 से लेकर अब तक हुए 6 उपचुनाव में से भी 5 पर AAP को जीत मिली है। छठी सीट इसलिए हारे क्योंकि वहां पार्टी में बगावत हो गई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी को सीधा फायदा होता दिख रहा है। इससे लोगों में न तो सरकार के प्रति ज्यादा नाराजगी नजर आ रही है और न ही चुनाव के प्रति निराश दिख रहे हैं। हालांकि यहां खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल पिछले उपचुनाव के मुकाबले अलग फैक्टर हैं, जिनकी पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे पहली बार चुनाव लड़ी है। इसका प्रदर्शन भी काफी हद तक चौंका सकता है। इसके अलावा कांग्रेस के साथ अकाली दल भी यहां फाइट में मानी जा रही है, लेकिन पंजाब में सरकार होने से AAP को एज मिलता दिख रहा है।

    तरनतारन उपचुनाव के दौरान अकाली दल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर धक्के शाही का आरोप लगाया। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के कहने पर एसएचओ यह कर रहा है। एक एएसआई भी इसके साथ है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए जा रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस इससे पहले बूथ के बाहर BJP के काउंटर के अंदर संदिग्ध कार खड़ी कर दी गई। पुलिस तुरंत पहुंची और गाड़ी को हटा दिया। भाजपा नेता फतेह सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। लिखा- जिसे तस्कर कहते थे, उसे उम्मीदवार बनाया।

    तरनतारन सीट पर प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है। इसके अलावा वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह भी चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। तरनतारन सीट पर पंथक वोट भी अहम भूमिका निभाने वाला है। उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बॉर्डर बेल्ट की सीट पर सुरक्षा बड़ी चुनौती है।

  • पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 3624 करोड़ रु की सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

    पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 3624 करोड़ रु की सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अब तक 3624.46 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

    डॉ कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए 6175 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, ताकि सभी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 2400 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है, जबकि इस योजना के लिए 4100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, विधवा और आश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 693.04 करोड़ रुपये, आश्रित बच्चों को 242.77 करोड़ रुपये, और दिव्यांग व्यक्तियों को 287.95 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। इस प्रकार इन योजनाओं के तहत कुल 1223.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इन वर्गों के लिए पंजाब सरकार द्वारा 2075 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

  • हाईकोर्ट जाइए, सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की NSA याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

    हाईकोर्ट जाइए, सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की NSA याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

    चंडीगढ़: खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने सीधी सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि वे पहले हाईकोर्ट का रुख करें। अदालत ने संबंधित हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि मामला दायर होने के बाद छह सप्ताह के भीतर इसकी सुनवाई पूरी की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजनैया की पीठ ने दिया।

    31 अक्टूबर को इस संबंध में सांसद अमृतपाल ने याचिका दायर कर एनएसए लगाने का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि आपको यहां आने से पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। अदालत ने हाईकोर्ट को छह सप्ताह के भीतर इस मामले की सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दायर याचिका में भारत सरकार, पंजाब सरकार के अलावा अमृतसर के डीसी, अमृतसर के एसएसपी रूरल व सुपरिटेंडेंट डिब्रूगढ़ जेल को भी पार्टी बनाया गया था। अमृतपाल के वकीलों की दलील दी थी कि एनएसए लगाना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनकी हिरासत खत्म की जानी चाहिए।

    अमृतपाल की याचिका में यह भी मांग की गई थी कि उन्हें संसद सत्रों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए, जिसे अब तक उनकी हिरासत के कारण रोका गया है। अमृतपाल की याचिका में यह भी कहा गया कि एक सांसद का कामकाज रोकना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोकतांत्रिक​​​​ अधिकारों का उल्लंघन है। जिस हत्याकांड को लेकर सांसद अमृतपाल पर NSA बढ़ाई गई है, वह मामला 9 अक्टूबर 2024 का है। पुलिस की SIT की जांच में हत्याकांड की साजिश में आतंकी अर्श डल्ला के साथ अमृतपाल का भी नाम सामने आया था। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

    अमृतपाल सिंह पर तीसरी बार एनएसए लगाया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ उसके 9 अन्य साथी दो साल साथ रहे। लेकिन इस बार सभी 9 साथियों का NSA तो खत्म कर दिया गया, लेकिन सिर्फ अमृतपाल सिंह पर NSA एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया। अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल 2023 से हिरासत में है।