HomePunjab601 गाड़ियों पर खत्म होगा मालिकाना हक, पुलिस ने दी आखिरी मोहलत;...

601 गाड़ियों पर खत्म होगा मालिकाना हक, पुलिस ने दी आखिरी मोहलत; पंजाब-हरियाणा और दिल्ली के मालिकों की सूची जारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से जब्त किए गए उन 601 वाहनों की सूची जारी की है, जिन्हें एक साल बीत जाने के बाद भी उनके मालिक छुड़वाने नहीं आए हैं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन समेत अन्य कारणों से जब्त किए गए इन वाहनों के प्रति मालिकों की बेरुखी के चलते अब पुलिस ने इन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन वाहनों के कारण ट्रैफिक पुलिस लाइन में जगह की भारी कमी हो रही है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 601 वाहन जब्त किए गए थे। इनमें 554 दोपहिया वाहन और शेष कारें व अन्य वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लाइन, सेक्टर-29 में खड़े हैं। पुलिस ने वाहन मालिकों को अपने वाहन छुड़ाने के लिए 6 महीने का समय भी दिया था, लेकिन यह समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई भी सामने नहीं आया है।

पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में वाहनों की पहचान के लिए वाहन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और कंपनी का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों को न छुड़वाने का एक बड़ा कारण यह है कि इनके कई मालिक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों के हैं। ये लोग पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में चंडीगढ़ आए थे और अपना काम पूरा होने के बाद वाहन यहीं छोड़कर वापस चले गए। जब्त किए गए कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी हैं।

यह समस्या केवल ट्रैफिक पुलिस लाइन तक ही सीमित नहीं है। शहर के दूसरे थानों में भी लावारिस वाहनों का अंबार लगा है। कुछ दिन पहले सेक्टर-31 थाने ने भी साल 2010 से लेकर 2024 तक जब्त किए गए ऐसे ही वाहनों की एक सूची जारी की थी। थाना पुलिस के मुताबिक, मालिकों के पते पर नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अधिकांश लोगों ने नोटिस तक प्राप्त नहीं किए। अब थाने की ओर से एक महीने की अंतिम मोहलत दी गई है, जिसके बाद इन वाहनों की भी नीलामी कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments