HomePunjabPunjab Weather Update: पंजाब में मानसून पकड़ेगा रफ्तार; मौसम विभाग ने कई...

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून पकड़ेगा रफ्तार; मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

पंजाब: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम का तीन दिनों का हाल (21 से 23 जुलाई):

1. आज का अलर्ट (21 जुलाई):

  • ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश): पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यहाँ तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

  • येलो अलर्ट (तेज बारिश और गरज-चमक): अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • इसके अलावा पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

2. 22 जुलाई का अलर्ट:

  • ऑरेंज अलर्ट: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

  • येलो अलर्ट: गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में तेज बारिश और गरज-चमक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3. 23 जुलाई का अलर्ट:

  • चार जिलों में येलो अलर्ट: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है।

  • राज्य के बाकी अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments