HomePunjabबंदी सिंहों और अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन...

बंदी सिंहों और अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र; 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, FIR दर्ज

चंडीगढ़: ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और देश की विभिन्न जेलों में बंद ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हुई झड़पों में 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वाटर कैनन के चालक पर हमला, हाथ टूटा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-45/46 चौक पर तैनात सुरक्षा बल की वाटर कैनन गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान वाटर कैनन के चालक के साथ कथित तौर पर गंभीर मारपीट की गई, जिससे उसका हाथ टूट गया। घायल चालक का अस्पताल में इलाज कराया गया है।

धारा 163 के उल्लंघन पर मामला दर्ज
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) कंवरदीप कौर ने बताया कि शहर में लागू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का उल्लंघन करने और संज्ञेय अपराधों के आधार पर देर रात बीएनएसएस की धारा 173(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अधिकतम संयम बरता ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से ज्यादा घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कुछ प्रदर्शनकारी अपने साथ हथियार लेकर आए थे।

पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद कुछ संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस इन आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और आम जनता से अपील की है कि यदि तस्वीरों में दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments