HomeEntertainment'THE TRAITORS -2' की स्टार कास्ट का खुलासा, कई चर्चित चेहरे शो...

‘THE TRAITORS -2’ की स्टार कास्ट का खुलासा, कई चर्चित चेहरे शो में आएंगे नजर

ENTERTAINMENT DESK : फिल्म निर्माता करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के लिए कई चर्चित टीवी, फिल्म और डिजिटल जगत की हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिससे नए सीजन को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती , मुनव्वर फारूकी समेत कई लोकप्रिय सेलिब्रिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से पूरी प्रतिभागी सूची की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

‘द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन अपने रोमांचक फॉर्मेट, रणनीति और मनोवैज्ञानिक खेल के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। अब दूसरे सीजन में भी मनोरंजन, सस्पेंस और दिमागी मुकाबलों का स्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। करण जौहर एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनकी होस्टिंग शैली और प्रतियोगियों के साथ संवाद को पहले सीजन में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। नए सीजन में भी कई बड़े ट्विस्ट और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

मनोरंजन जगत के जानकारों का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों से आए सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की मौजूदगी शो को और दिलचस्प बनाएगी। दर्शकों को रणनीति, गठबंधन और धोखे से भरे कई रोमांचक एपिसोड देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल शो की रिलीज डेट और अंतिम कंटेस्टेंट लिस्ट का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। हालांकि सामने आए नामों ने सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा तेज कर दी है और फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments