HomeViral Newsदूसरों का डिप्रेशन दूर करने वाली डॉक्टर ने खुद चुना मौत का...

दूसरों का डिप्रेशन दूर करने वाली डॉक्टर ने खुद चुना मौत का रास्ता; 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां महिला मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरों को देती थीं खुश रहने की सीख:

सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, डॉ. हेमिका बेहद सरल, संवेदनशील और मिलनसार स्वभाव की थीं। वह अक्सर लोगों को तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करती थीं। मानसिक रूप से परेशान लोग जब भी उनसे सलाह लेने पहुंचते, तो वह बिना कोई परामर्श शुल्क लिए उनकी मदद करती थीं। उनके इस कदम से पूरी सोसाइटी के लोग स्तब्ध हैं।

डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक

डॉ. हेमिका गाजियाबाद बस अड्डे के पास क्लिनिक चलाने वाले वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. आर. चंद्रा की बेटी थीं। करीब डेढ़ साल पहले पति से तलाक होने के बाद से वह एफ-टावर के पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट में अकेली रहती थीं और विभिन्न निजी अस्पतालों में जाकर मरीजों का इलाज करती थीं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments