HomeEntertainmentगुरु रंधावा के नए गाने ‘Fine Shyt’ पर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया...

गुरु रंधावा के नए गाने ‘Fine Shyt’ पर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

ENTERTAINMENT DESK : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘Fine Shyt’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। हालांकि इस बार वजह गाने की सफलता नहीं, बल्कि इसे लेकर सामने आ रही तीखी प्रतिक्रियाएं हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने और उसके म्यूजिक वीडियो को लेकर निराशा जताई है। गाने का म्यूजिक वीडियो एक ऑफिस सेटअप में फिल्माया गया है। इसमें गुरु रंधावा एक वरिष्ठ कर्मचारी की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि उनके साथ कई महिला कलाकार डांस करती दिखाई देती हैं। वीडियो की शुरुआत में यह डिस्क्लेमर भी दिया गया है कि इसमें दिखाए गए सभी लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं और यह पूरी तरह काल्पनिक प्रस्तुति है।

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी प्रस्तुति, डांस और म्यूजिक को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे बेहद खराब बताया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में गाने को लेकर मीम्स और कमेंट्स शेयर किए। एक यूजर ने इसे “noise pollution” तक कह दिया, वहीं दूसरे ने व्यंग्य करते हुए इसे “another win for the deaf” बताया। हालांकि, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद गाना लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि आलोचना के बावजूद यह ट्रैक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर सकता है और इसके डांस पर बड़ी संख्या में रील्स बन सकती हैं।

‘Fine Shyt’ को गुरु रंधावा और यशवी देसाई ने गाया है। इसके बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में गुरु के अलावा रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राएमा ग्रोवर और मेहर कौर नजर आती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गुरु रंधावा के ‘Azul’ म्यूजिक वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। उस वीडियो की प्रस्तुति को लेकर लोगों ने आपत्तियां जताई थीं। अब ‘Fine Shyt’ को लेकर हो रही आलोचना के बाद एक बार फिर सिंगर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments