HomePunjabसुबह-सुबह दो स्कूलों को धमकी भरा कॉल, चंडीगढ़ में मचा हड़कंप

सुबह-सुबह दो स्कूलों को धमकी भरा कॉल, चंडीगढ़ में मचा हड़कंप

Punjab Desk: चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर-27 के भवन विद्यालय में मंगलवार सुबह धमकी भरे कॉल की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को दोनों स्कूलों में भेजा।

पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर दोनों स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और धमकी की सूचना की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।

कॉल के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी किस नंबर से दी गई थी और कॉल के दौरान किस तरह की धमकी दी गई। पुलिस कॉल के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। साथ ही, स्कूलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments