HomePunjabजालंधर में दर्दनाक हादसा: दूसरी स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल से लौट...

जालंधर में दर्दनाक हादसा: दूसरी स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल से लौट रही महिला की मौत; बेटा-बेटी घायल

जालंधर: जालंधर के गढ़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पिम्स अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी। बस अड्डे के पास, किंग्स होटल के पीछे स्थित प्रताप ढाबे के बाहर उनकी एक्टिवा की टक्कर एक दूसरी स्कूटी से हो गई।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही महिला का परिवार ढाबे के पास पहुंचा, अचानक एक गली से तेज रफ्तार में निकली दूसरी स्कूटी ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार महिला और उसके दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बेटी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना बस अड्डा की पुलिस के एएसआई महिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान स्टार कॉलोनी निवासी संतोष रानी (पत्नी रवि कुमार) के रूप में हुई है। हादसे के समय एक्टिवा उनका बेटा सूरज चला रहा था। टक्कर मारने वाला युवक हादसे के तुरंत बाद अपनी एक्टिवा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और फरार एक्टिवा सवार की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments