HomePunjab30 साल से बसे परिवार का खौफनाक अंत: नशेड़ी युवक ने ली...

30 साल से बसे परिवार का खौफनाक अंत: नशेड़ी युवक ने ली पिता और पत्नी की सांसें, इलाके में दहशत

क्राइम डेस्क, जालंधर: महानगर के अवतार नगर की गली नंबर-7 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोहरे हत्याकांड की इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान 30 वर्षों से शहर में रह रहे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अयोध्या प्रकाश और उनकी बहू सविता के रूप में हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा लाल मौके से फरार हो गया।

नशे का आदी है आरोपी, बुजुर्ग मां को नहीं पहुंचाया नुकसान
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात से ठीक पहले घर में किसी बात को लेकर भयंकर क्लेश हुआ था। आरोपी हीरा लाल नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना के समय उसकी लाचार और बुजुर्ग मां मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। गनीमत यह रही कि आरोपी ने अपनी मां पर हमला नहीं किया।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस की कई टीमें दे रहीं दबिश
घटना की सूचना मिलते ही ADCP राकेश यादव और ACP आतिश भाटिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी हीरा लाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments