Punjab Desk: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पदक और 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय स्तर पर हर वर्ष पुलिस, अग्निशमन तथा अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदकों से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में पंजाब से इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किया गया है।
वहीं, सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों की सूची में इंस्पेक्टर जनरल बाबू लाल मीणा, इंस्पेक्टर जनरल एस. भूपथि, डीएसपी सुभाष चंद, डीएसपी जसवीर सिंह, डीएसपी करनैल सिंह, डीएसपी संजीव कुमार, एसीपी गगनदीप सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रशपाल सिंह, एसपी नवरीत सिंह विर्क सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
इन अधिकारियों को पुलिस सेवा में उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलने वाले ये पदक पुलिस अधिकारियों के लिए गौरव का विषय हैं और उनके उत्कृष्ट सेवाभाव को मान्यता प्रदान करते हैं।


