HomeSportsदिल्ली में भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, टी20 सीरीज के लिए टीम...

दिल्ली में भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले महीने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक की भी टीम में वापसी हुई है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली में ही खेले जाएंगे। पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा एवं अंतिम टी20 17 सितंबर को होगा।

पहली बार फुल-टाइम टी20 कप्तान बने जादरान

इब्राहिम जादरान के लिए यह सीरीज खास होने वाली है। राशिद खान की जगह उन्हें अफगानिस्तान का फुल-टाइम टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है और कप्तान के तौर पर यह उनका पहला बड़ा असाइनमेंट होगा।

टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं नवीन उल हक की वापसी से अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक मौका

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए संतुलित और पूरी तरह तैयार टीम चुनी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान की टीम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

नसीब खान ने इसे अफगान क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि किसी बड़े क्रिकेट खेलने वाले देश की पहली बार मेजबानी करना अफगानिस्तान क्रिकेट की प्रगति को दर्शाता है और यह उसके रणनीतिक लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टी20 टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन उल हक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments