HomeHaryanaहरियाणा में निवेश की बौछार, मुंबई में 20 कंपनियों ने किए एमओयू;...

हरियाणा में निवेश की बौछार, मुंबई में 20 कंपनियों ने किए एमओयू; गोदरेज का 20 हजार करोड़ का सबसे बड़ा प्रस्ताव

चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चल रहे ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अभियान के तहत मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे दिन करीब 20 कंपनियों ने राज्य में निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन प्रस्तावों में सबसे बड़ा निवेश गोदरेज ग्रुप की ओर से किया गया है।

गोदरेज ग्रुप ने इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद वारी एनर्जीज लिमिटेड और आवाडा ग्रुप ने 10-10 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू किए हैं। दोनों कंपनियां हरियाणा में डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश करेंगी।

इन कंपनियों ने भी किया बड़ा निवेश प्रस्ताव

निवेश प्रस्तावों में बर्कलेज ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) क्षेत्र में 8,200 करोड़ रुपये निवेश की योजना रखी है। वहीं नारेडको 6,600 करोड़, बॉक्सएलएनजी 6,000 करोड़, प्रोलोगिस 1,500 करोड़ और एलएंडटी 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

इन निवेश प्रस्तावों से हरियाणा में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और कॉरपोरेट सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में नई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

कई अन्य कंपनियों ने भी किए एमओयू

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक ने 650 करोड़ रुपये, स्पेक्ट्रा टेक्नोलॉजीज ने 600 करोड़ रुपये और ओपी मोबिलिटी ने 500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया।

इसके अलावा प्रूडेंशियल ने 458 करोड़, मालपानी ग्रुप ने 400 करोड़, लाइफवर्क्स सॉल्यूशंस ने 353 करोड़, कोंग्सबर्ग ऑटोमोटिव ने 160 करोड़, स्कलार ने 150 करोड़ और सिवेंट ने 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू किए।

निवेश से हरियाणा को मिलेगी नई रफ्तार

‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत मुंबई में हुए इन समझौतों को राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बड़े उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू से औद्योगिक ढांचे के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments