HomePunjabपंजाब में मानसून फिर होगा सक्रिय, 5 सितंबर तक कई जिलों में...

पंजाब में मानसून फिर होगा सक्रिय, 5 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

लुधियाना। पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मंगलवार को राज्य के तीन जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा पठानकोट में हुई, जहां 49.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रोपड़ में 19.8 मिलीमीटर और होशियारपुर में 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

पठानकोट में हुई अच्छी बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। यहां दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को पूरे पंजाब में सबसे कम रहा। वहीं रोपड़ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। यहां दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। लुधियाना में 35.5, पटियाला में 35.7, अमृतसर में 35.5 और जालंधर में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार से मानसून होगा सक्रिय

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से पंजाब में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने 5 सितंबर तक पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 6 सितंबर से पंजाब में मौसम के दोबारा साफ होने की संभावना है। लोगों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments