HomeSportsAsian Games: भारत की विमेंस स्कीट टीम ने जीता कांस्य, मनु भाकर...

Asian Games: भारत की विमेंस स्कीट टीम ने जीता कांस्य, मनु भाकर ने फाइनल में बनाई जगह

Sports News: एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत की महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और पदक अपने नाम किया। विमेंस स्कीट टीम इवेंट में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की भारतीय टीम ने 331 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।

इस बीच शूटिंग में भारत के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई। स्टार शूटर मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, इसी स्पर्धा के टीम इवेंट में भारतीय टीम मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई।

मनु भाकर क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर

मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, भारत की ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं।

ईशा सिंह ने 572 अंक हासिल कर 15वां स्थान हासिल किया, जबकि सुरुचि 568 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट में एक परफेक्ट 10 से चूका पदक

एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड के स्कोर को ही टीम इवेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह स्कोर तीसरे स्थान पर रही वियतनाम की टीम के बराबर था।

हालांकि, बराबर स्कोर होने की स्थिति में ज्यादा संख्या में लगाए गए परफेक्ट 10 के आधार पर रैंकिंग तय की गई। वियतनाम की निशानेबाजों ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए, जबकि भारतीय टीम के खाते में 44 परफेक्ट 10 रहे। इसी वजह से भारत कांस्य पदक से चूक गया।

टीम इवेंट में चीन ने 1735 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1730 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

सॉफ्ट टेनिस में भी पदक की उम्मीद

भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस में भी अच्छी खबर सामने आई है। जय मीणा ने अपने प्रदर्शन के दम पर भारत का एक पदक पक्का कर दिया है। एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पदक तालिका में देश की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments