HomePunjabLPU में 17 घंटे बाद हालात सामान्य, हंगामे और प्रदर्शन के बाद...

LPU में 17 घंटे बाद हालात सामान्य, हंगामे और प्रदर्शन के बाद हाईवे पर यातायात बहाल

फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल होने के बाद देर रात हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान तोड़फोड़ और कैंपस के एक हिस्से में आग लगाए जाने की सूचना भी सामने आई।

हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर पहुंच गए। यहां भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर रास्ता बंद कर दिया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। देर रात ADGP एम.एस. फारूखी, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला की मौजूदगी में भारी पुलिस बल ने यूनिवर्सिटी परिसर में फ्लैग मार्च किया।

पुलिस ने इस दौरान तीन लोगों को राउंडअप किए जाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए।

करीब 17 घंटे बाद खुला हाईवे

करीब 17 घंटे तक चले हंगामे और तनाव के बाद पुलिस-प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रहा। इसके बाद हाईवे पर लगाया गया धरना हटवाया गया और यातायात को दोबारा शुरू कराया गया।

फिलहाल LPU परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित दुष्कर्म की सूचना को लेकर आधिकारिक जांच और पुष्टि की स्थिति के आधार पर ही आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments