HomePunjabसंगरूर हादसा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री बरिंदर गोयल ने पीड़ित...

संगरूर हादसा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री बरिंदर गोयल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, घायलों का जाना हाल

संगरूर: पंजाब के संगरूर जिले के लहरा क्षेत्र में गांव अलीशेर के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आठ मजदूरों के परिवारों और अस्पताल में भर्ती घायलों से सोमवार सुबह वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के उपचार से जुड़ी जानकारी ली।

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों को कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मजदूर काम खत्म करने के बाद सड़क किनारे पानी पीने और आराम करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 से अधिक लोग घायल हुए।

घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान हरपाल सिंह चीमा और बरिंदर गोयल ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों के इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

मंत्रियों ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार ने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments