HomePunjabपंजाब में बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; बठिंडा में रातें...

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; बठिंडा में रातें सबसे ठंडी, जानें अपने शहर का हाल

चंडीगढ़। पंजाब में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस मौसमी बदलाव के कारण औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे रातों में ठंडक बढ़ गई है।

 

फिरोजपुर में सबसे ज्यादा बारिश, बठिंडा में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश के मामले में फिरोजपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां पिछले 24 घंटों में 11 मिलीमीटर (mm) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बठिंडा में 2.8 mm और पटियाला में 1 mm बारिश हुई, जबकि लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का सबसे अधिक तापमान भी बठिंडा में ही 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान (IMD Update)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार:

* 26 से 28 अक्तूबर: पूरे पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क (साफ) रहेगा।

* 29 और 30 अक्तूबर: राज्य के कुछ स्थानों पर दोबारा हल्की बारिश होने की संभावना है।

* 31 अक्तूबर: मौसम एक बार फिर साफ और शुष्क हो जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments