HomePunjabजालंधर में गन कल्चर पर पुलिस का शिकंजा, कैफे मालिक और एक...

जालंधर में गन कल्चर पर पुलिस का शिकंजा, कैफे मालिक और एक अन्य व्यक्ति पर केस

PUNJAB DESK : सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के बावजूद नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद हुई।

कैफे में हथियार होने की मिली थी जानकारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि SCO नंबर 116-117 स्थित कैफे में कुछ लोग हथियार लेकर बैठे हैं। सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 7 की टीम ने इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में छापेमारी की। पुलिस ने कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद पिस्तौल शिवा थापर के पास थी।

पुलिस कमिश्नरेट के आदेशों के तहत कार्रवाई

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नरेट ने 6 नवंबर को सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने और दिखाने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विशेष निर्देश जारी किए थे। इनमें कैफे और मैरिज पैलेस भी शामिल थे।

FIR नंबर 301 के तहत जांच शुरू

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR नंबर 301 दर्ज की है। यह मामला 11 नवंबर 2026 को BNS की धारा 223 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों से जुड़े नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments