HomePunjabपूर्व DSP सुरेंद्र धोगड़ी और BJP नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल,...

पूर्व DSP सुरेंद्र धोगड़ी और BJP नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल, CM मान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Punjab News: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी तैयारियों के बीच अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूर्व DSP सुरेंद्र कुमार धोगड़ी और भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

पूर्व DSP सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में कदम रखा है। वह जालंधर देहाती क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। AAP में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया और पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर ने भी भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर AAP का दामन थाम लिया। गंभीर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लेने की बात कही है।

प्रशांत गंभीर की जालंधर नॉर्थ की राजनीति में अहम भूमिका मानी जाती है। ऐसे में उनका AAP में शामिल होना इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। इससे जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। ऐसे में नेताओं के पार्टी में शामिल होने का सिलसिला आने वाले दिनों में पंजाब की सियासत को और दिलचस्प बना सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments