HomePunjabदीनानगर में बेकाबू बस का कहर, डिवाइडर तोड़ बिजली के खंभे और...

दीनानगर में बेकाबू बस का कहर, डिवाइडर तोड़ बिजली के खंभे और दीवार से टकराई, 8 यात्री घायल

गुरदासपुर। पंजाब के दीनानगर में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां अमृतसर से पठानकोट जा रही एक निजी बस हीरो होंडा एजेंसी के पास सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई। इसके बाद बस बिजली के खंभे से टकराते हुए एजेंसी की दीवार में जा घुसी। इस हादसे में करीब 7 से 8 यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे और कुछ यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

वहीं, हादसे के बाद यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद चालक बस को तेज और लापरवाही से चला रहा था।

यात्रियों ने यह भी दावा किया कि दीनानगर में प्रवेश करने से पहले पेट्रोल पंप के पास बस का चालक बदल दिया गया था। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर दीनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, यात्रियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं आई, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बात को लेकर यात्रियों में रोष देखने को मिला।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक पर लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments