HomeEntertainmentस्ट्रेच मार्क्स छिपाए बिना कैमरे के सामने आईं मीरा राजपूत, नेचुरल अंदाज...

स्ट्रेच मार्क्स छिपाए बिना कैमरे के सामने आईं मीरा राजपूत, नेचुरल अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड में अक्सर अभिनेत्रियों के ग्लैमरस लुक और खूबसूरती की चर्चा होती रहती है, लेकिन इस बार अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बेबाक और नेचुरल अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में आयोजित ‘द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स‘ में पहुंचीं मीरा ने अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने के बजाय उन्हें खुलकर दिखाया। उनका यही आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर मीरा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

मीरा के अंदाज पर फिदा हुए सोशल मीडिया यूजर्स

मीरा राजपूत के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास और खुद को सहजता से स्वीकार करने के तरीके की सराहना की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यही असली खूबसूरती है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बिना किसी फिल्टर या बनावटी अंदाज के खुद को अपनाना काबिले तारीफ है।

एक अन्य यूजर ने मीरा के स्ट्रेच मार्क्स को लेकर बेझिझक रहने की तारीफ करते हुए इसे खुद से प्यार करने का खूबसूरत तरीका बताया। कुछ लोगों का कहना है कि मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को सहजता से स्वीकार करना दूसरी महिलाओं के लिए भी सकारात्मक संदेश है।

इलेक्ट्रिक ब्लू ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

इवेंट के दौरान मीरा राजपूत इलेक्ट्रिक ब्लू रंग की साटन ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस में कमर के पास कट-आउट डिजाइन और ड्रेप स्टाइल दिया गया था, जो उनके लुक को खास बना रहा था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ हल्का मेकअप, खुले बाल और छोटे इयररिंग्स पहने थे। उनका पूरा लुक काफी आकर्षक और एलिगेंट नजर आया।

मीरा ने इस खास इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की हैं। हालांकि, इस बार लोगों का ध्यान उनके कपड़ों से ज्यादा उनके आत्मविश्वास और नेचुरल अंदाज पर गया। मीरा की यह पहल खूबसूरती को लेकर बने पारंपरिक मानकों से अलग खुद को स्वीकार करने का संदेश देती नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments