HomeSportsनेपाल क्रिकेट को मिलेगा लॉर्ड्स में खेलने का मौका, जून 2027 में...

नेपाल क्रिकेट को मिलेगा लॉर्ड्स में खेलने का मौका, जून 2027 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम

SPORTS DESK : नेपाल क्रिकेट टीम जून 2027 में इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां उसे प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने का अवसर मिलेगा। इस दौरे के दौरान नेपाल 3 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा। नेपाल के इंग्लैंड दौरे में कुल छह मुकाबले शामिल हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, नेपाली टीम 1 जून को वॉर्म्सले में स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके दो दिन बाद टीम लॉर्ड्स में बांग्लादेश के सामने उतरेगी।

इसके बाद नेपाल 6 जून को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलेगा। आयरलैंड के साथ ही टीम को तीन टी20 मैच भी खेलने हैं। इन मुकाबलों की तारीख 9, 11 और 12 जून निर्धारित की गई है। मैच वॉर्म्सले और बेकनहम में आयोजित होंगे। नेपाल के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेलने का अवसर टीम के लिए यादगार रहेगा। इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मुकाबले नेपाल के खिलाड़ियों को अपने खेल को बेहतर बनाने और अनुभव हासिल करने का मौका देंगे।

नेपाल के छह मैचों का कार्यक्रम:

  • 1 जून: स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे – वॉर्म्सले
  • 3 जून: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 – लॉर्ड्स
  • 6 जून: आयरलैंड के खिलाफ वनडे – वॉर्म्सले
  • 9 जून: आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 – वॉर्म्सले
  • 11 जून: आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 – बेकनहम
  • 12 जून: आयरलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 – बेकनहम
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments