HomeEntertainment‘रामायण’ फिल्म पर नितीश भारद्वाज की नाराजगी, बोले- रावण को नायक और...

‘रामायण’ फिल्म पर नितीश भारद्वाज की नाराजगी, बोले- रावण को नायक और राम को कमजोर दिखाया गया

ENTERTAINMENT DESK : टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म में भगवान राम और रावण के किरदारों के चित्रण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे एजेंडा आधारित फिल्म बताया।

नितीश भारद्वाज का कहना है कि फिल्म में रावण को एक उदार, न्यायप्रिय और सामाजिक रूप से निष्पक्ष शासक के रूप में दिखाया गया है, जबकि भगवान राम के चरित्र को उनकी वास्तविक मर्यादा और आदर्शों के अनुरूप प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके मुताबिक, इस तरह का चित्रण फिल्म के मूल उद्देश्य को प्रभावित करता है। एक इंटरव्यू में नितीश ने भगवान राम के किरदार पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें एक सामान्य और भावहीन व्यक्ति की तरह दिखाया गया है, जबकि राम का चरित्र मर्यादा, आदर्श और धर्म के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अयोध्या छोड़ने के दौरान राम को रोते हुए दिखाए जाने पर भी सवाल उठाए।

रावण के चित्रण को लेकर अभिनेता ने कहा कि फिल्म में उसके नकारात्मक पक्ष को पर्याप्त रूप से सामने नहीं लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कहानी में रावण को नायक जैसा स्वरूप दिया गया है, जबकि भगवान राम के व्यक्तित्व को कमजोर दिखाया गया है। नितीश ने चिंता जताई कि युवा दर्शक फिल्म में दिखाए गए रावण के चरित्र से प्रभावित होकर उसे आदर्श मान सकते हैं।

उन्होंने फिल्म के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोतों की जांच किए जाने की मांग भी की और सरकार से फंडिंग की पड़ताल करने की बात कही। नितीश के अलावा मुकेश खन्ना और सुनील लहरी सहित कुछ अन्य कलाकार भी फिल्म के विभिन्न पहलुओं और पात्रों के चित्रण पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं। फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को लेकर पहले कास्टिंग और विजुअल इफेक्ट्स पर चर्चा हुई थी, जबकि रिलीज के बाद सीता के योद्धा रूप को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments