जालंधर में ट्रेन पर चढ़ा शख्स हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर जिंदा जला, मौके पर मौत

Punjab

जालंधर: जालंधर जिले के फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन पर चढ़ा एक अज्ञात व्यक्ति ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति ट्रेन की छत पर कैसे चढ़ा और उसका इरादा क्या था। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह हादसा कैसे हुआ। फिलहाल, इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *