पंजाब के बांधों की सुरक्षा चेक करेगी पंजाब सरकार, रणजीत सागर समेत 14 बांधों का सुरक्षा मूल्यांकन शुरू

Punjab

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी बांधों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। रणजीत सागर सहित 14 बांधों का सुरक्षा मूल्यांकन स्वतंत्र विशेषज्ञ पैनलों द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर बांधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस बार बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूटने से भारी तबाही हुई थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। रणजीत सागर बांध के लिए एके बजाज को चेयरमैन (डैम सेफ्टी व हाइड्रो मैकेनिकल एक्सपर्ट) बनाया गया है, जबकि प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. राजबाल सिंह, राजीव और वियास देव को पैनल में शामिल किया गया है।

अन्य 13 बांधों — चोहाल, मैली, पतिअरी, सलेरन, नारा, सिसवां, मिर्जापुर, पड़छ, जैंती, जनौरी, थाना, ढोलबहा और दमसल — के लिए भी विशेषज्ञ पैनल बनाए गए हैं। ये पैनल डिजाइन, निर्माण, संचालन, रखरखाव और भूकंप-बाढ़ से सुरक्षा का मूल्यांकन करेंगे। इसके अलावा सरकार ने नदियों से 187 करोड़ क्यूबिक फीट गाद निकालने की मंजूरी दी है। इसके लिए 87 साइट्स चिह्नित की गई हैं और एजेंसी हायर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *