बलबीर सिद्धू ने ब्लॉक समिति चुनावों के लिए कसी कमर, केंद्र और मान सरकार पर साधा निशाना

Punjab

 मोहाली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक कर ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों की रणनीति तैयार की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। बैठक में सिद्धू ने केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की ‘आप’ सरकार दोनों पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकारों पर डाका डाल रही है, जबकि सीएम भगवंत मान केंद्र की कठपुतली बन चुके हैं।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने भाजपा पर जाली वोट बनवाने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सिद्धू ने स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह पर भी विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें क्योंकि कांग्रेस ही पंजाब को दोबारा पटरी पर ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *