श्री आनंदपुर साहिब: 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि साहस और बलिदान का प्रतीक है। यहां बनने वाली यूनिवर्सिटी शिक्षा, शोध और आध्यात्मिक मूल्यों का एक अनूठा केंद्र होगी, जो पूरी दुनिया के छात्रों के लिए ज्ञान के द्वार खोलेगी।
समारोह में मौजूद भारी जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब की शहादत मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए लड़ने की सर्वोच्च मिसाल है। यह नई यूनिवर्सिटी गुरु साहिब के इन्हीं आदर्शों और शिक्षाओं को आधुनिक संदर्भ में आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान सिख इतिहास, संस्कृति और दर्शन को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
