पंजाब बना जापानी निवेशकों की पहली पसंद: सीएम मान ने की उन्नत निर्माण और एग्री-टेक में साझेदारी की वकालत

Punjab

 चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक वर्चुअल बैठक में राज्य को जापानी निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में पेश किया। उन्होंने उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत की। यह बैठक 2026 में होने वाले ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट’ की तैयारी का हिस्सा थी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब और जापान अनुशासन, गुणवत्ता और उद्यमशीलता के साझा मूल्यों पर चलते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वराज माजदा, तोपन और यूनिक्लो जैसी कई जापानी कंपनियां पहले ही पंजाब में सफलता की कहानी लिख रही हैं। उन्होंने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के यूनिफाइड रेगुलेटरी मॉडल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पंजाब की शीर्ष रैंकिंग का हवाला देते हुए निवेशकों को भरोसा दिलाया। बैठक में जापानी कंपनियों ने पंजाब के स्किल्ड वर्कफोर्स और सहयोगी नीतियों की सराहना की। सीएम मान ने जापानी उद्योगपतियों को पंजाब के औद्योगिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का खुला निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *