चंडीगढ़: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 274वें दिन पुलिस ने राज्य भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की 100 टीमों ने 278 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 59 एफआईआर दर्ज की गईं और 74 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 किलो हेरोइन, गांजा, भुक्की और 4.59 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इस अभियान की निगरानी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी कर रही है। अब तक इस मुहिम के तहत 38,634 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सरकार की रणनीति केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत 39 नशा पीड़ितों को इलाज और पुनर्वास केंद्र भेजने के लिए भी राजी किया है।
