‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ का 281वां दिन: पंजाब पुलिस की 204 जगह छापेमारी, 71 तस्कर गिरफ्तार

Punjab

चंडीगढ़ : राज्य से नशों का पूरी तरह उन्मूलन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 281वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 204 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे राज्य में 52 एफआईआर दर्ज कर 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 281 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 39,580 हो गई है।

इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 834 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलो अफ़ीम, 281 नशीली गोलियाँ और 20,920 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 47 गज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 700 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 204 स्थानों पर छापे मारे। उन्होंने आगे बताया कि पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 224 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)-लागू की है, और इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *