500 करोड़ के बयान पर कांग्रेस में घमासान: राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू को किया निलंबित

Punjab

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से सोमवार को निलंबित कर दिया है।
नवजोत ने दो दिन पहले कहा था कि कांग्रेस में सीएम कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए लिए जाते हैं। इस बयान ने पार्टी में हड़कंप मचा दिया था। इसके बाद आज, सोमवार को उन्होंने एक मीडिया चैनल में कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पांच करोड़ रुपए में कौंसलर की टिकट बेची।

नवजोत कौर के बयान का कांग्रेस हाईकमान ने भी कड़ा नोटिस लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसकी शिकायत की है। वड़िंग ने कहा कि क्या कार्रवाई करनी है, यह हाईकमान का अधिकार क्षेत्र है। मैंने उनको बता दिया है। जिसके बाद शाम होते -होते नवजोत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *