आर्मी अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, पंजाब पुलिस में जाने के इच्छुक भी ले सकते हैं ट्रेनिंग

Punjab Uncategorized

जालंधर: डिप्टी डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग नीलम महे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली-2026 संबंधी उम्मीदवारों के लिए लिखित पेपर और फिजिकल परीक्षा की तैयारी के लिए सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में मुफ्त प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना द्वारा इस भर्ती के लिए 9-2-2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि 2-3-2026 तक जारी रहेगी। सी-पाईट कैंप के इंचार्ज ट्रेनिंग अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए लिखित पेपर की तैयारी के लिए कक्षाएं 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा पंजाब पुलिस और एस.एस.सी की कक्षाएं भी जारी है। जिला कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर से जुड़े युवा, जो एस.एस.सी./आर्मी अग्निवीर/पंजाब पुलिस के लिखित/फिजिकल टेस्ट की तैयारी करना चाहते है, वह सी-पाईट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में मुफ्त तैयारी कर सकते है।

उन्होंने बताया कि कैंप में युवाओं के लिए जिम, स्मार्ट क्लास रूम, बेहतरीन ग्राउंड (400 मीटर ट्रैक), वालीबॉल ग्राउंड और इसके अलावा कई अन्य खेलों के लिए विशेष प्रबंध है। कैंप में ट्रेनिंग लेने के इच्छुक आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट आदि दस्तावेजों की फोटो कापियां और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आना सुनिश्चित करें। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को आवास और भोजन की सुविधा पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527, 69002-00733, 99143-69376 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *