आबकारी विभाग ने मारे छापे, 62 लीटर से अधिक शराब बरामद…दो गिरफ्तार

Punjab

जालंधर- डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) एस.के. गर्ग के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग द्वारा जालंधर में दो छापेमारियों के दौरान बड़ी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की गई और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी), जालंधर रेंज-2, नवजीत सिंह की निगरानी में की गई।

पहली छापेमारी के दौरान आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह, सर्कल बस्ती बावा खेल के आबकारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींडसा की टीम द्वारा आबकारी पुलिस के साथ सूचना के आधर पर कपूरथला रोड, बस्ती बावा खेल के राज नगर में एक जूस कॉर्नर के पिछली तरफ स्थित एक दुकान के बेसमेंट में तलाशी लई गई। चेकिंग दौरान, 230 निप्स (41.4 लीटर) ‘पंजाब किंग’ शराब बरामद की गई। आरोपी बलदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी बस्ती बावा खेल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एफ.आई.आर. नंबर 36 तिथि 14.02.2026 थाना बस्ती बावा खेल में की गई है।

एक अन्य कार्रवाई में आबकारी सर्कल जलंधर उत्तरी के आबकारी इंस्पेक्टर सोमंत माही द्वारा पुलिस स्टेशन मकसूदां के स्थानीक पुलिस के साथ गांव कानपुर में छापेमारी की गई, जिस दौरान टीम ने 57 पिंट्स (21.375 लीटर) ‘पंजाब किंग’ शराब बरामद किति। आरोपी गोपी भगत, पच्छमी मनोहरपुर, मधेपुरा (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस स्टेशन मकसूदां में एफ.आई.आर. दर्ज की जा रही है।
असिस्टेंट कमिश्नर नवजीत सिंह ने दोहराया कि गैर-कानूनी शराब के कारोबार विरुद्ध आने वाले दिनों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *