Jaya Bachchan vs Paps: फिर दिखा जया बच्चन का ‘तेवर’, कैमरे देखते ही भड़कीं एक्ट्रेस; करण जौहर ने संभाला मामला

Entertainment

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और पैपराजी (Paparazzi) के बीच का ‘छत्तीस का आंकड़ा’ एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां ज्यादातर सितारे कैमरों को देखकर मुस्कुराते हैं, वहीं जया बच्चन अपने सख्त मिजाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में एक बार फिर जया का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया।

इवेंट में जब जया ने तानी उंगली…

मुंबई के एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में जब जया बच्चन पहुंचीं, तो पैपराजी ने उनसे पोज देने की गुजारिश शुरू कर दी। पहले तो अभिनेत्री ने उन्हें तीखी नजरों से घूरकर मना किया और फिर पूरी तरह इग्नोर करने लगीं।

तभी वहां फिल्ममेकर करण जौहर की एंट्री हुई। जया उनसे बात करने लगीं, लेकिन पैप्स लगातार फोटो क्लिक करते रहे। इस पर जया बच्चन ने हाथ की उंगली से इशारा करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी। हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल को करण जौहर ने अपनी सूझबूझ से हल्का कर दिया।

करण जौहर का ‘मजाकिया’ अंदाज

माहौल को बिगड़ता देख करण जौहर ने पैपराजी से चुटकी लेते हुए कहा, “मेरी वजह से मिला फोटो!” इसके बाद उन्होंने यही बात हंसते हुए जया बच्चन से भी कही, जिसके बाद अभिनेत्री के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी पर जया के कड़वे बोल: “ये लोग आते कहां से हैं?”

यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने मीडिया कर्मियों पर अपनी भड़ास निकाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पैपराजी के साथ अपने रिश्तों को ‘जीरो’ बताया था। उन्होंने तीखे सवाल उठाते हुए कहा था:

“ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें ट्रेनिंग दी गई है? गंदे कपड़े पहनकर, हाथ में मोबाइल लिए ये सोचते हैं कि किसी की भी फोटो खींच सकते हैं और कुछ भी कमेंट कर सकते हैं। इनका एजुकेशन और बैकग्राउंड क्या है?”

जया बच्चन का मानना है कि पैपराजी का व्यवहार प्रोफेशनल नहीं है, जिसे लेकर वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर अपनी नाराजगी जाहिर करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *