HomeEntertainmentबाफ्टा अवॉर्ड्स में मणिपुर की 'बूंग' का ऐतिहासिक जलवा

बाफ्टा अवॉर्ड्स में मणिपुर की ‘बूंग’ का ऐतिहासिक जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब निर्माता फरहान अख्तर और निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) समारोह में ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ की श्रेणी में जीत हासिल की। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें बाफ्टा समारोह में इस फिल्म ने डिज्नी की ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘जूटोपिया-2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

इस ऐतिहासिक जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की टीम को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि यह जीत पूरे देश और विशेषकर मणिपुर के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पीएम ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करती है।

फिल्म जगत में जश्न का माहौल

लक्ष्मीप्रिया देवी की निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है। इसकी सफलता पर करण जौहर, शेखर कपूर और कंगना रनौत सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने खुशी जाहिर की है। फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पिता को ढूंढने और परिवार को फिर से एक करने के लिए एक भावुक यात्रा पर निकलता है।

बाफ्टा के अन्य प्रमुख विजेता

समारोह में ‘बूंग’ के अलावा कुछ अन्य फिल्मों का भी दबदबा रहा:

  • वन बैटल आफ्टर अनदर: पॉल थॉमस एंडरसन की इस पॉलिटिकल थ्रिलर ने ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ और ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ सहित कुल 6 पुरस्कार जीते।

  • सिनर्स: रयान कूगलर की फिल्म ने 3 अवॉर्ड्स जीते, जो किसी अश्वेत फिल्म निर्माता के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

  • आई स्वियर: किर्क जोन्स की इस फिल्म ने भी 3 श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments