HomeEntertainmentरश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग: अब 'गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड' नहीं, पति-पत्नी बना यह स्टार कपल

रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग: अब ‘गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड’ नहीं, पति-पत्नी बना यह स्टार कपल

Entertainment Desk: सालों के लुका-छिपी वाले रिलेशनशिप और गहरे प्यार के बाद, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को उदयपुर के एक आलीशान वेन्यू में इस कपल ने अपने नए जीवन की शुरुआत की।

दो संस्कृतियों का संगम: तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज

इस शादी की सबसे खास बात यह है कि कपल दो अलग-अलग परंपराओं का सम्मान करते हुए दो बार शादी कर रहा है:

* तेलुगु वेडिंग: गुरुवार सुबह 10:10 बजे विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार तेलुगु रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई।

सनसेट कोडवा वेडिंग: आज शाम 4:00 बजे रश्मिका के गृहनगर (कूर्ग) की ‘कोडवा’ परंपरा के अनुसार शादी होगी। यह एक सनसेट सेरेमनी होगी, जिसमें स्थानीय संस्कृति और लोक प्रदर्शन (Folk Performance) की झलक देखने को मिलेगी।

“विजय और रश्मिका ने आज सुबह शादी कर ली है। दोनों को बहुत-बहुत बधाई।” शादी के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी और मीडिया को कपल की तरफ से मिठाइयां भी बांटी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments