भैरों बाजार में अवैध निर्माण का आरोप, निगम कमिश्नर से जांच की मांग

Punjab

📌 बिना नक्शा पास और लाइसेंस के निर्माण, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप
जालंधर | स्टाफ रिपोर्टर:
शहर के भैरों बाजार के पास स्थित फूलां वाला चौक की छत्ती मंदिर वाली गली में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर निगम जालंधर के कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हर्ष खन्ना नामक व्यक्ति द्वारा अपने स्तर पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि उसके पास नगर निगम से स्वीकृत नक्शा, कमर्शियल लाइसेंस या किसी भी प्रकार की एनओसी मौजूद नहीं है। इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है।

शिकायतकर्ता, जो एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के प्रधान हैं, का कहना है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त निर्माण नगर निगम के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से किया जा रहा है। आरोप यह भी लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति अपने राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर खुलेआम निर्माण कर रहा है।


शिकायत में नगर निगम प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो तुरंत प्रभाव से उसे रुकवाकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *