मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ में नया मोड़? हर्ष मेहता के बाद अब सोराब बेदी के साथ वायरल हुआ वीडियो

Entertainment

Entertainment Desk: मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी अक्सर हेडलाइंस का हिस्सा बनती है। पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हैं। हाल ही में रोम से सामने आई उनकी एक फोटो इंटरनेट पर छा गई थी, जिसके बाद प्रशंसकों ने कयास लगाए कि दोनों वहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे थे। अब मलाइका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सोराब के साथ नजर आईं मलाइका एक लेटेस्ट वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सोराब बेदी के साथ थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। इस क्लिप के वायरल होते ही दोनों की बॉन्डिंग को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं।

क्या है असल हकीकत? कई सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि शायद सोराब ही मलाइका के नए पार्टनर हैं। हालांकि, इस विषय पर अभी तक किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया खबरों के मुताबिक, उनके बीच अफेयर जैसी कोई बात नहीं है। दरअसल, सोराब हाल ही में मलाइका के नए रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग पार्टी में पहुंचे थे और यह वीडियो उसी इवेंट का है, जिसकी तस्वीरें सोराब ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

हर्ष और मलाइका का कनेक्शन मलाइका और हर्ष को पहली बार एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इसके बाद इस कथित जोड़ी को कई बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। रोम ट्रिप की उनकी फोटो ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जहां मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा वोकल रही थीं, वहीं हर्ष मेहता के साथ अपनी नजदीकियों पर उन्होंने अभी तक पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।

मलाइका का वर्कफ्रंट मलाइका फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस नंबर्स के लिए पहचानी जाती हैं। साल 2025 में आई फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर परफॉर्म करते हुए देखा गया, जहाँ उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *