Entertainment Desk: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी तूफानी कमाई से न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने महज 5 दिनों में ही कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहाड़
फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था। अब 5 दिनों के बाद की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
-
भारत में कलेक्शन (Net): 519.12 करोड़ रुपये
-
भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 550 करोड़ रुपये
-
विदेशी बाजार (Overseas): 211 करोड़ रुपये
-
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: फिल्म तेजी से 800 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है।
दक्षिण भारत में भी जमाया सिक्का
शुरुआत में धीमी रफ्तार के बाद, अब साउथ बेल्ट में भी ‘धुरंधर-2’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है:
-
तेलुगु: पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई।
-
तमिल: 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
-
मलयालम और कन्नड़: दोनों भाषाओं में 15-15 लाख रुपये का कारोबार।
दिग्गजों ने बताया बॉक्स ऑफिस का ‘बाप’
फिल्म की सफलता को देखते हुए पूरी इंडस्ट्री इसकी मुरीद हो गई है। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘X’ (ट्विटर) पर फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे बॉक्स ऑफिस का ‘बाप’ करार दिया। उन्होंने लिखा:
“मैं रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई देता हूँ। हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए। जय हिंद!”
रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, आलिया भट्ट और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारों ने भी आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की सराहना की है।