रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी: ईशा रिखी बनीं हमसफर

Entertainment

Entretainment Desk: मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी कर ली है। यह शादी बेहद सादगी से परिवार और करीबी दोस्तों के बीच संपन्न हुई।

वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

शादी की तस्वीरें ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ते और गोल्डन साफे में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा ने पारंपरिक लाल सलवार-कुर्ता पहना है। दोनों को वरमाला पहने और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक खुद बादशाह या ईशा ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पहली पत्नी से 6 साल पहले हुआ था तलाक

यह बादशाह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी। करीब 8 साल साथ रहने के बाद 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रहती है।

कौन हैं बादशाह की नई जीवनसंगिनी ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की थी। इसके बाद वे ‘हैप्पी गो लकी’, ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

फैंस ने दी बधाई

बादशाह की अचानक शादी की तस्वीरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। जैसे ही ईशा की मां ने फोटोज शेयर कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *