सुषमा बिल्डर के खिलाफ जीरकपुर में फूटा निवासियों का गुस्सा

Punjab

Punjab Desk: जीरकपुर की विभिन्न सोसाइटियों में सुषमा बिल्डर के खिलाफ विरोध की लहर तेज होती जा रही है। रविवार को ‘सुषमा ग्रांडे नेक्स्ट’ के निवासियों ने सोसायटी के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने फ्लैट की पूरी कीमत और भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज चुकाया है, लेकिन बदले में उन्हें केवल असुविधाएं मिल रही हैं।

लाखों की मेंटेनेंस के बाद भी बदहाल सुविधाएं

निवासियों का गंभीर आरोप है कि करीब 1.20 लाख रुपये मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद सोसायटी की हालत दयनीय है। सोसायटी में लिफ्ट अक्सर बंद रहती हैं, पार्कों का रखरखाव नहीं हो रहा और सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि सोसायटी में ‘फायर एनओसी’ और ‘सीसीटीवी’ जैसी अनिवार्य सुरक्षा सुविधाएं भी गायब हैं, जिससे हजारों जिंदगियां खतरे में हैं।

मुख्य गेट बंद होने से बढ़ी परेशानी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हाईवे से जुड़ने वाला सोसायटी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। इस कारण निवासियों को अपने घर आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिल्डर ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे सड़कों पर उतरकर एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *