Entertainment Desk: मालती चाहर ने प्रकृति के बीच अपनी कुछ बेहद सिजलिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह एक झरने के नीचे बिकिनी पहनकर अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। बिना मेकअप और खुले भीगे बालों में मालती का यह अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “झरना मुझे बताता है कि चीजों को जाने देना कितना आसान है।”

बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं मालती

मालती चाहर का पहचान सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर की बहन तक सीमित नहीं है। वह सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा रह चुकी हैं। बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती ने घर के अंदर अपने कड़े तेवरों और झगड़ों से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वह शो के टॉप 5 तक पहुँचने में सफल रही थीं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: कोई बोला ‘अप्सरा’ तो किसी ने किया ट्रोल

मालती की इन तस्वीरों पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहाँ एक तरफ उनके चाहने वाले उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *