Entertainment Desk: अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके भाई हिमांशु सिरोही ने उनका अंतिम संस्कार किया। दिव्यांका का इस तरह अचानक चले जाना उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
वायरल हो रहा है आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
दिव्यांका की मौत के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘बरसाना मिला है’ गाने पर नीले और सफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे में झूमती नजर आ रही हैं।
-
इमोशनल हुए फैंस: उनके इस स्लो-मोशन वीडियो को देखकर फैंस की आंखें नम हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और यकीन नहीं कर पा रहे कि यह मुस्कुराता हुआ चेहरा अब नहीं रहा।
कौन थीं दिव्यांका सिरोही?
19 नवंबर 1996 को जन्मी दिव्यांका ने न केवल कला बल्कि शिक्षा में भी अपनी पहचान बनाई थी:
-
शिक्षा: उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BCA और सिक्किम से MBA की डिग्री हासिल की थी।
-
परिवार: वह गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु व जसमीत हैं।
-
करियर: दिव्यांका ने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
टिक-टॉक से मिली थी रातों-रात शोहरत
दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक्टिंग का सफर कैसे शुरू हुआ। उन्होंने नीले रंग का सूट पहनकर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया था। उनके एक्सप्रेशंस इतने जबरदस्त थे कि वह वीडियो 20 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हो गया। इसके बाद देखते ही देखते टिक-टॉक पर उनके 5 मिलियन (50 लाख) फॉलोअर्स हो गए थे।