CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का तीसरा दिन: बठिंडा से शुरू होकर आज संगरूर में होगा समापन

Punjab

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्यभर में निकाली जा रही ‘शुकराना यात्रा’ आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। उल्लेखनीय है कि ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन 2026’ के लागू होने की खुशी में मुख्यमंत्री इस यात्रा के जरिए धार्मिक संस्थाओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

तख्त श्री दमदमा साहिब में टेकेंगे माथा

आज की यात्रा का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री बठिंडा से अपनी यात्रा शुरू करेंगे और सबसे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) में नतमस्तक होकर अरदास करेंगे। इसके बाद वे सुनाम स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में भी माथा टेकेंगे और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे।

इन जिलों से होकर गुजरेगा काफिला

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यात्रा सुबह 10 बजे बठिंडा से रवाना होगी। यह सफर निम्नलिखित रूट से होते हुए आगे बढ़ेगा:

  • तलवंडी साबो

  • सरदूलगढ़

  • मानसा

  • बरनाला

  • समापन: शाम को संगरूर में।

जनता से सीधा संवाद और आभार

पंजाब सरकार के अनुसार, यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि जनता के अटूट सहयोग और समर्थन के प्रति धन्यवाद प्रकट करने का एक जरिया है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान विभिन्न स्थानों पर रुककर संगतों (श्रद्धालुओं) से मुलाकात कर रहे हैं और उनके साथ सीधा संवाद भी स्थापित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *