पंजाब में नशा विरोधी जंग: BJP नेता तरुण चुघ से मिले रैपर हनी सिंह, ‘चिट्टे’ के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

पंजाब डेस्क: पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों के तहत एक बड़ी और अहम पहल देखने को मिली है. मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान हनी सिंह ने पंजाब में चल रही नशा विरोधी मुहिम से जुड़ने और युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए अपना पूरा समर्थन जताया है.

‘चिट्टे’ के खिलाफ साथ आए हनी सिंह और तरुण चुघ

मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पंजाब के युवाओं को नशे, खासकर “चिट्टा” जैसी जानलेवा और खतरनाक आदतों से बचाना बेहद जरूरी है, ताकि राज्य की युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित किया जा सके.

तरुण चुघ की अपील: “अगर हनी सिंह वापसी कर सकते हैं, तो आप भी…”

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने हनी सिंह के इस अभियान से जुड़ने पर खुशी जाहिर की और कहा:

“यो यो हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी कला का लोहा मनवाया है. मैंने हनी सिंह से अपील की है कि वे अपने गानों, संगीत और शब्दों के जरिए पंजाब के युवाओं को ड्रग्स छोड़ने के लिए प्रेरित (Motivate) करें. उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम सब मिलकर पंजाब को बचाएंगे. युवाओं के लिए संदेश साफ है— अगर हनी सिंह अपनी जिंदगी में शानदार वापसी कर सकते हैं, तो आप भी नशे को छोड़कर वापस आ सकते हैं.”

‘रंगला और सुनहरा पंजाब’ बनाने का संकल्प

तरुण चुघ ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम को अब हनी सिंह का साथ मिलने से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी.

दोनों ने मिलकर यह दृढ़ संकल्प लिया है कि वे पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालेंगे, उनके भविष्य को सुरक्षित करेंगे और राज्य को फिर से वही पुराना ‘रंगला पंजाब और सुनहरा पंजाब’ बनाएंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *