कंगना-माधवन के फैंस के लिए खुशखबरी: इस साल शुरू होगी ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग, इरोज ने किया 15+ मेगा प्रोजेक्ट्स का एलान

Entertainment

Entertainment Desk: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत और आर. माधवन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु’ का अगला पार्ट बनने जा रहे है। मेकर्स इसी साल (2026) फिल्म को फ्लोर पर ले आएंगे।

इरोज इनोवेशन (Eros Innovations) ने अपनी नई कंटेंट लिस्ट जारी करते हुए इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है, जिसका टाइटल ‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ होगा।

1. नए डायरेक्टर के हाथ में होगी कमान

  • निर्देशन (Direction): इस बार फिल्म की कमान मिताक्षरा कुमार संभालेंगी। मिताक्षरा इससे पहले ‘हीरामंडी’ और ‘द एम्पायर’ जैसे भव्य और चर्चित प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुकी हैं।  इस फिल्म का निर्माण रुद्रक सोमा ज्योति लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है।

2. ‘इरोज ब्रह्मांड’: माइथोलॉजी पर आधारित 9 बड़ी फिल्में

इरोज ने अपनी नई रणनीति के तहत ‘इरोज ब्रह्मांड’ (Eros Brahmand) की घोषणा की है, जो भारतीय पौराणिक और लोक कथाओं पर आधारित एक नया सिनेमाई यूनिवर्स होगा। इसके तहत 9 ओरिजिनल प्रोजेक्ट्स आपस में जुड़े होंगे:

  1. नंदी-वॉर ऑफ कैलाश

  2. द्वारका: गेटवे टू द यूनिवर्स

  3. विमान वॉर्स

  4. महाभारत 5000 एडी

  5. यक्षिणी

  6. ब्रह्मराक्षस

  7. गरुड़

  8. कुंभयन्न

  9. मनसा देवी

3. ‘इरोज यूनिवर्स’: इन सुपरहिट फिल्मों के भी बनेंगे सीक्वल

‘तनु वेड्स मनु 3’ के अलावा इरोज अपनी कई और लोकप्रिय फिल्मों की कहानियों को नए अंदाज (फिल्में, एनीमेशन और माइक्रोड्रामा) में आगे बढ़ाने जा रहा है। इस लिस्ट में शामिल हैं:

  • ‘इंग्लिश विंग्लिश’

  • ‘तेरे नाम’

  • ‘देसी बॉयज’

  • ‘रंगीला’

  • ‘फोबिया’

4. नए रंग-रूप में लौटेगी रजनीकांत की ‘कोचादाइयां’

कंपनी ने अपनी तीसरी बड़ी पहल ‘इरोज रीमास्टर्ड’ का एलान किया है। इसके तहत भारत की पहली मोशन-कैप्चर फीचर फिल्म—सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कोचादाइयां’ को सौंदर्या रजनीकांत के क्रिएटिव नेतृत्व में नए सिरे से रीस्टोर (Re-imagine) कर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

मेकर्स का क्या कहना है? इरोज इनोवेशन के संस्थापक और चेयरमैन किशोर लुल्ला ने बताया कि उनका उद्देश्य पौराणिक कथाओं और क्लासिक सिनेमा को एक मंच पर लाकर ऐसी कहानियां पेश करना है जो हर पीढ़ी को पसंद आएं। वहीं, को-फाउंडर रिधिमा लुल्ला ने कहा कि यह नई लिस्ट कहानी कहने के हमारे नए और रचनात्मक तरीकों को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *