HomePunjab16 साल बाद भारत लौटना था, घर में थी शादी की तैयारी......

16 साल बाद भारत लौटना था, घर में थी शादी की तैयारी… इंग्लैंड में पंजाबी युवक की चाकू मारकर हत्या; दोस्त पर ही लगा आरोप

अंबाला: इंग्लैंड में रह रहे अंबाला के गांव पठानमाजरा निवासी एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो 2009 में बेहतर भविष्य के लिए इंग्लैंड गया था। करीब 16 साल बाद अमित को फरवरी में अपने घर लौटना था और परिवार यहां उसके विवाह की तैयारियों में जुटा था, लेकिन एक फोन कॉल ने उनकी सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार ने आरोप लगाया है कि अमित की हत्या उसके दोस्त ने ही की है। जानकारी के अनुसार, अमित पिछले 10 सालों से इंग्लैंड में अमृतसर के रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ ही एक कमरे में रह रहा था और दोनों साथ में ही काम भी करते थे। रविवार को परिवार को फोन पर अमित की मौत की खबर मिली।

परिवार ने अन्य दोस्तों से मिली जानकारी के हवाले से आरोप लगाया है कि रविवार शाम को अमित का दोस्त उससे नशे के लिए पैसे मांग रहा था। जब अमित ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अमित के दिल के पास चाकू से वार कर दिया। खून ज्यादा बह जाने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया था, हालांकि एक घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमित के साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने भी पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि अमित ने 2009 के बाद पहली बार भारत लौटना था और वे उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। यहां तक कि अमित ने परिवार को सरप्राइज देने के लिए दिवाली पर ही घर आने की योजना बनाई थी, जिसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया था। इंग्लैंड में वह स्थायी निवासी (पक्का) हो चुका था। परिवार में अमित के पिता और एक बड़ा भाई है। अब परिवार अमित के शव को भारत वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments