HomePunjabअमृतसर के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली...

अमृतसर के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली कराया, बम निरोधक दस्ता मौके पर

अमृतसर: अमृतसर में एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है। धमकी मेल के जरिए भेजी गई है। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया है। मौके पर बम स्क्वायड की टीमें बुला ली गई हैं। क्लासरूम चेक किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस ई-मेल की भी जांच में जुट गई है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला कि किस संगठन की तरफ से ये धमकी दी गई है। शुरुआत में ही पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। साथ ही, पुलिस ने धमकी मेल की जांच के लिए साइबर सेल को भी शामिल किया। मेल की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने भेजा और उसका मकसद क्या था।

पुलिस ने कहा कि धमकी गंभीर लग रही है, लेकिन पिछले मामलों की तरह इसमें भी यह संभावना जताई जा रही है कि यह एक फेक मेल हो सकता है। यानी, वास्तविक खतरे की बजाय किसी ने लोगों को डराने के लिए यह मेल भेजा हो। इसी आधार पर पुलिस पूरी जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है। पुलिस की जांच अभी जारी है और वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी असली है या फेक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments