HomePunjabअमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और CM मान, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा;...

अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और CM मान, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम गुरुनगरी अमृतसर पहुंचे। दोनों नेताओं ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक होकर मत्था टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

केजरीवाल और सीएम मान ने श्री दरबार साहिब की परिक्रमा की और पवित्र सरोवर के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने कुछ समय बैठकर कीर्तन भी श्रवण किया। यह दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक बताया जा रहा है, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

वीवीआईपी (VVIP) नेताओं के आगमन को देखते हुए अमृतसर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्री हरमंदिर साहिब की ओर जाने वाले रास्तों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया कि दर्शन के लिए आई आम संगत को किसी तरह की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments